ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
रोहिंग्या मुसलमानों को रख ले पाकिस्तान : गिरिराज सिंह
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2017 7:22:06 PM
रोहिंग्या मुसलमानों को रख ले पाकिस्तान : गिरिराज सिंह

नयी दिल्ली। कई बार विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में रहनेवाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को रोहिंग्या मुसलमानों को अपने यहां शरण दे देनी चाहिए, क्योंकि वैसे भी जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर उनका बहुत मुरीद है। कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और सीमापार से घुसपैठ की लगातार कोशिशों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भारत में और घुसपैठियों को सहने की क्षमता नहीं है, इसलिए रोहिंग्या मुस्लिमों को जाना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने सरकार का रुख दोहराया कि रोहिंग्या अवैध प्रवासी हैं, जो भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि मानवता कानून से ऊपर नहीं है। उनका यह बयान रोहिंग्या मुसलमानों को निर्वासित करने के सरकार के फैसले की आलोचना की पृष्ठभूमि में आया है। ये लोग म्यांमार के हिंसा प्रभावित रखाइन प्रांत को छोड़ कर आये हैं।
 
केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना का जिक्र करते हुए कहा, अगर मसूद अजहर को रोहिंग्या मुसलमान इतने प्रिय हैं, तो बेहतर होगा कि पाकिस्तान उन्हें ले ले। उन्होंने कहा, भारत में कुछ राजनेता हैं, जो रोहिंग्या लोगों के समर्थन में खड़े हैं। सिंह ने यहां सीआईआई द्वारा आयोजित एक सम्मेलन से इतर कहा, उन्हें भी बता दिया जाना चाहिए कि वे रोहिंग्या समुदाय के लोगों को पाकिस्तान भेज दें। अगर पाकिस्तान की सरकार के समर्थन वाला उस देश का आतंकी नेता अजहर यह कह रहा है, तो पाकिस्तान की सरकार को उन्हें ले जाना चाहिए। सरकार ने नौ अगस्त को संसद में कहा था कि भारत में 14 हजार से अधिक रोहिंग्या लोग रहते हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS