राष्ट्रीय
मोदी-आबे रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर कर सकते हैं विचार
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 10:43:30 AMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच आज गुजरात के गांधीनगर में होने वाली वार्षिक शिखर बैठक में रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चर्चा का मुख्य केन्द्र हो सकता है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जापान से जल-थल-आकाश में चलने में सक्षम यूएस-2 विमान लेने के बहुत समय से लंबित भारतीय प्रस्ताव और सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास पर विशेष तौर पर चर्चा हो सकती है। इससे दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी के साथ रक्षा संबंध भी गहरे हो सकते हैं।
भारत जापान वार्षिक बैठक ऐसे समय में हो रही है, जबकि उत्तर कोरिया द्वारा किये गये परमाणु परीक्षण और दक्षिण चीन सागर पर चीन के बढ़ते दावे के चलते क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। मोदी एवं आबे इस मुद्दे पर विचार कर सकते हैं।