ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
सिब्बल छोड़ सकते हैं कांग्रेस, राहुल को ट्विटर पर किया अनफॉलो
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 8:46:28 PM
सिब्बल छोड़ सकते हैं कांग्रेस, राहुल को ट्विटर पर किया अनफॉलो

 नई दिल्ली, (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी एक वजह यह मानी जा रही है कि उन्होंने शंकरसिंह वाघेला के अंदाज में ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अनफॉलो कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अनफॉलो करने का बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। फिलहाल कपिल सिब्बल ट्विटर पर केवल पांच अकाउंट को ही फॉलो कर रहे हैं जिनमें टीम सिब्बल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम, पत्रकार बरखा दत्त, पत्रकार राजदीप सरदेसाई और कांग्रेस नेता अहमद पटेल को ही ही फॉलो कर रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व कांग्रेसी नेता शंकरसिंह वाघेला ने पार्टी छोड़ने से पहले राहुल गांधी को अनफॉलो कर दिया था। कपिल सिब्बल के इस कदम से कांग्रेस पार्टी में खलबली की खबरें आ रही हैं। पिछले शुक्रवार को ही लंबे समय तक कांग्रेस के वॉर रूम और राहुल गांधी के दफ्तर के रणनीतिकार रहे आशीष कुलकर्णी ने इस्तीफा दे दिया था। 
कुलकर्णी ने कांग्रेस पर ‘भाई-भतीजावाद’ और ‘सामंतवाद’ जैसे आरोप लगाते हुए खुद को पार्टी से किनारे कर लिया। अब कपिल सिब्बल के इस कदम से राजनीतिक गलियारे में ये चर्चा तेज हो गई है कि वाकई में कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के मुहाने पर आकर खड़ी हो गई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS