राष्ट्रीय
आनंद विहार-गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रविवार को रद्द रहेगी
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 4:14:08 PMनई दिल्ली, (हिस)। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के कटिहार डिवीजन में जलभराव के कारण इस रूट पर ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। रेलवे ने 20 अगस्त को दिल्ली के आनंद विहार से गुवाहाटी के लिए रवाना होने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।
रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 12502 आनंद विहार- गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 20 अगस्त को रद्द कर दी गई है। इसके अलावा आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस निर्धारित स्टेशन के बजाये फोर्ब्सगंज तक चलेगी। उन्होंने बताया कि रेलगाडी संख्या 12488 आनंद विहार-जोगबनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 और 20 अगस्त को अपने निर्धारित रूट के बजाये फोर्ब्सगंज स्टेशन पर समाप्त होगी। इसके परिणाम स्वरूप रेलगाडी संख्या 12487 इस अविध में फोर्ब्सगंज से शुरू होगी।