ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे नारायण राणे
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 4:03:07 PM
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे नारायण राणे

नई दिल्ली, (हिस)। गुजरात, बिहार के बाद अब कांग्रेस को महाराष्ट्र में भी विधायकों और नेताओं का पार्टी छोड़ने का डर सता रहा है। दरअसल महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से उन्हें मनाने का भरपूर प्रयास जारी है।
राणे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के की मौजूदगी में ही भाजपा शामिल हो सकते हैं। वह इस सिलसिले में अप्रैल में अमित शाह से अहमदाबाद जाकर मुलाकात कर चुके हैं। शाह 27 अगस्त को मुंबई जाने वाले हैं। इस दौरान राणे के भाजपा में शामिल होने की सूचना है।
कोंकण इलाके में खासा प्रभाव रखने वाले नारायण राणे को इस बात से नाराजगी है कि कांग्रेस ने उन्हें सत्ता में रहने के दौरान महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री नहीं बनाया और न ही पार्टी संगठन में उन्हें कोई अहम पद दिया गया। अपनी उपेक्षा व नाराजगी के मद्देनजर पिछले दिनों नारायण राणे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिले थे, ताकि पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य सामने आये और इसके लिए उनकी भूमिका तय की जाये। लेकिन, ऐसी कोई बात नहीं बन सकी और सूत्रों का कहना है कि इसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि अगर राणे भाजपा में शामिल होते हैं तो एक तरफ जहां कांग्रेस कमजोर होगी, वहीं, दूसरी तरफ शिवसेना के सामने भाजपा का पलड़ा और भारी हो जाएगा। नारायण राणे शिवसेना के बड़े नेता रह चुके हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS