ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राष्ट्रीय
आईजीएल का कारोबार दसगुना बढ़ाना है: धर्मेन्द्र प्रधान
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2017 9:01:16 PM
आईजीएल का कारोबार दसगुना बढ़ाना है: धर्मेन्द्र प्रधान

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और तेल और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में संयुक्त रूप से स्वस्थ सारथी अभियान (एसएसए) का उद्घाटन किया। 

स्वस्थ सारथी अभियान (एसएसए) दो महीने का मेगा अभियान है और इसका फोकस क्षेत्र के ऑटो, टैक्सी तथा बस चालकों को रोग बचाव स्वास्थ्य सुविधा देने पर है। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की पहल स्वस्थ सारथी अभियान का उद्घाटन संसद सदस्यों, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनेक अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। एसएसए का आयोजन क्षेत्र के सार्वजनिक परिवहन चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए किया गया। अधिकतर चालक सीएनजी वाहन चलाते है।
धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि राजधानी क्षेत्र के चालक गैस वृद्धि में सहयोगी है। सीएनजी का इस्तेमाल परिवहन, घरेलू उपयोग, ऑटो आदि में किया जाता है। उन्होंने बताया कि 4.5 लाख वाहन सीएनजी ईंधन से चलती हैं और उससे आईजीएल का कारोबार 3,000 करोड़ रुपये का होता है। उन्होंने कहा कि नया लक्ष्य कारोबार 3,000 करोड़ से बढ़ाकर 30,000 करोड़ रुपये होना चाहिए।
प्रधान ने कहा की स्वस्थ सारथी अभियान सभी चालकों को बुनियादी जांच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की पहल है। उन्होंने बताया कि राजधानी के विभिन्न आईजीएल स्टेशनों पर दो महीने के चिकित्सा शिविर में निशुल्क स्वस्थ जांच होगी। इसमें खून की जांच, शूगर जांच, आंख जांच शामिल हैं। सेंट स्टीफन अस्पताल के डॉक्टरों का दल इस कार्य में सहायता देगा। 
पेट्रोलियम मंत्री ने स्वस्थ सारथी वेब एप्लीकेशन लांच किया। इससे अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच कराने वाले वाहन चालकों का स्वास्थ्य रिकोर्ड कहीं से भी ऑन-लाइन प्राप्त किए जा सकेंगे। डॉ. हर्षवर्धन ने पेट्रोलियम मंत्री तथा एसएसए की पहल करने वाले हितधारकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन ‘सबका साथ सबका विकास’ का स्मरण दिलाते हुए कहा कि सभी नागरिकों के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS