ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
हिन्दी पर मजाक के जवाब में नायडू ने कहा-हिन्दी महत्वपूर्ण
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2017 7:33:47 PM
हिन्दी पर मजाक के जवाब में नायडू ने कहा-हिन्दी महत्वपूर्ण

 नई दिल्ली, (हि.स.)। हिन्दी को लेकर मजाक और निशाने पर रहने वाले केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने अब राष्ट्रीय एकीकरण की प्रक्रिया के संदर्भ में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका बताई है। वेंकैया के मुताबिक हिन्दी भाषा से हमारी प्रगति संभव है, हमें इस पर गर्व करना चाहिये। नायडू ने देश के अधिकतर कार्यालयों में अंग्रेजी के बढ़ते इस्तेमाल को हिन्दी के लिए बेदह खतरनाक बताया है।

हिन्दी हर भारतीय की असल पहचान है। वेंकैया नायडू ने कहा कि अंग्रेजी सीखते-सीखते हम अंग्रेजी माइंड में ही आ गए हैं। ये देश के हित में बिल्कुल भी नहीं है। हिन्दी भाषा का विरोध करने वालों पर केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुये कहा कि जो लोग हिन्दी का विरोध कर रहें हैं उऩ्हें यह समझना होगा कि मातृभाषा के सम्मान से हमें दूसरी जगहों पर सम्मान प्राप्त होगा।

नायडू ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीयों द्वारा ही आज मातृभाषा हिन्दी को दुत्कारा जा रहा है और विदेशी भाषाओं का आदर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अंग्रेजों के खिलाफ हूं, लेकिन उनकी भाषा के नहीं। हमें सभी भाषा सीखनी चाहिए।‘ उन्होंने कहा कि अंग्रेजी जरूरी है, लेकिन हिन्दी के प्रति हमें मानसिकता बदलनी होगी। हिन्दी भाषा से हमारी प्रगति संभव है, हमें इस पर गर्व करना चाहिए। गौरतलब है कि वेंकैया नायडू द्वारा हिन्दी भाषा के प्रयोग को लेकर कई बार उनका मजाक उड़ाया जाता रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS