ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय में उत्साहवर्द्धक वृद्धि
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2017 3:28:08 PM
पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय में उत्साहवर्द्धक वृद्धि

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 2016 के दौरान पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय में हुई वृद्धि की रिपोर्ट को साझा किया है। इसमें बताय गया है कि कैसे 2014 और 2015 की तुलना में 2016 में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय में विश्व के मुकाबले में भारत ने उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया है। 

2014 में पर्यटन से होने वाली आय 1,23,320 करोड़ रही जबकि 2015 में यह 1,35,193 करोड़ रही। यह आय 2016 में बढ़कर 1,55,650 करोड़ हो गई। 2015 की तुलना में 2016 के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आया में 15.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विश्व के मुकाबले में भारत का उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया है। हाल के रुझान दर्शाते हैं कि विदेशी मुद्रा आय में भारत की वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक प्राप्तियों में विश्व की वृद्धि की तुलना में विदेशी मुद्रा आय में भारत की वृद्धि उच्चत्तर रही है। 
इसके पहले पर्यटन मंत्रालय ने 2016 के दौरान घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि की रिपोर्ट को साझा की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में घरेलू पर्यटकों की संख्या 2015 की तुलना में 2016 में 12.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं विदेशी पर्यटक यात्राओं (एफटीवी) की संख्या 2015 की तुलना में 2016 में 5.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS