झारखंड
निकाय चुनाव के सभी पदों पर प्रत्याशी उतारेगी शिवसेना:दीपक
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 8:21:27 PM रांची, (हि.स.)। शिवसेना के प्रदेश प्रभारी सह महासचिव दीपक सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव में महापौर, उप महापौर एवं सभी वार्ड में शिवसेना अपना प्रत्याशी उतारेगी। दीपक सिंह रविवार को शिवसेना के सदस्यता अभियान के दौरान यह बातें कही।
सदस्यता अभियान में युवासेना एवं भारतीय विद्यार्थी सेना में कुल 356 नव शिवसैनिक नियुक्त हुए। इसके साथ ही सभी प्रत्याशी सनातन-सरना धर्म मानने वाले ही होंगे। इस चुनाव में मुम्बई से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्म मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी चुनाव प्रचार करने रांची आएंगे, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर शुभम सिंह, दीपक तिवारी, विशाल गुप्ता, गौरभ ओझा एवं रौनक चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।