झारखंड
रांची सहित पूरे झारखंड में ठंड का असर बरकरार
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2018 5:31:41 PMरांची (हि.स.)। राजधानी, रांची सहित पूरे झारखंड में ठंड का असर अब भी बरकरार है । बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा । झारखंड मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि का अनुमान जताया है । रांची के कांके स्थित बीएयू का मौसम केंद्र ने यहां का न्यूनतम तामपान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया । वहां न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है । हवा की गति कम होने के कारण धूप में थोड़ी तीखी हो चली है, लेकिन शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगता है । बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस ,वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ।