झारखंड
जाम के झाम से निजात नहीं, लोग परेशान
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 12:40:06 PMरांची, (हि. स.)। राजधानी रांची में जाम की समस्या से निजात लोगों को नहीं मिल रही है। आए दिन लोग विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम का शिकार हो रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रत्येक दिन जाम का नजारा देखा जा सकता है। ऐसे में यातायात पुलिस जाम से निजात दिलाने में पूरी तरह विफल दिखाई देती है। ऐसे में राजधानी के लोगों को जाम से निजात कैसे मिले यह यातायात पुलिस के लिए एक चुनौती है। शहर के रातू रोड चौक, किशोरगंज चौक, लालपुर चौक, कचहरी चौक, सर्कुलर रोड, मेन रोड, सुजाता चौक सहित अन्य चौक-चौराहों पर प्रत्येक दिन जाम का नजारा देखा जा सकता है। हालांकि यातायात पुलिस द्वारा कई ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन इसके बावजूद भी जाम लगा रहता है। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी दिलीप खलखो ने कहा की विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम से निजात दिलाने के लिए कई ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन जब तक आम जनता सहयोग नहीं करेगी, तब तक जाम से निजात नहीं मिल पाएगा। राजधानी के लोगों को भी सहयोग करना होगा, तभी शहर जाम से मुक्त होगा।