झारखंड
स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 10 में जगह बनाने की तैयारी में जुटा निगम
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2017 10:26:14 AMरांची, (हि.स.)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में टॉप 10 में रांची को लाने को लेकर रांची नगर निगम अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर आए दिन नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और शहर को साफ सुथरा करने का निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि इस बार रांची को टॉप 10 में लाना है। इसे लेकर सभी अधिकारी अभी से ही स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरी तरह जुट जाएं।
वहीं, रांची नगर निगम के सभी वार्ड खुले में शौच से मुक्त कर लिए गए हैं। इस बार सभी वार्ड ओडीएफ हो चुके हैं, जिसका फायदा रांची नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण इस बार चार जनवरी से शुरू हो रहा है। इसलिए हर हाल में 15 दिसंबर तक स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली जाए। मालूम हो कि पिछली बार वर्ष 2017 की स्वच्छता सर्वेक्षण में रांची देश के 434 शहरों में 117वें स्थान पर थी।