ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
एक साल में एक लाख लोगों को देंगे रोजगार : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 9/12/2017 7:21:26 PM
एक साल में एक लाख लोगों को देंगे रोजगार : रघुवर दास

 रांची,  (हि.स.)।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के जरिये एक साल में एक लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा। झारखंड के किसी भी युवा को बेरोजगार नहीं रहने देंगे। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि हर घर में एक व्यक्ति को नौकरी मिले। इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है। रघुवर दास शनिवार को कांके रोड स्थित सीएम आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबी और बेरोजगारी समाप्त करने के लिए काम कर रही है। स्किल करके रोजगार देने का काम है। इसे लेकर आज दो संस्थानों का भ्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य सरकार 25 हजार नौजवानों को नियुक्ति पत्र देगी। हर वर्ष एक लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। 2022 तक कोई बेरोजगार नहीं रहेगा। इस दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। प्री बजट में बहुत सुझाव मिल रहे हैं, इसके आधार पर बजट बनेगा। उन्होंने कहा कि बिचौलिया मुक्त राज्य का सपना है। गाँव की योजना गाँव के लोग तय करेंगे। जन भागीदारी से ही झारखंड बदलेगा। रांची हमारी आन है और यहां के लोग समर्थन दे रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था पर कहा कि रांची में सिस्टम बनाने की जरूरत है। पहले कट के चलते जाम लगता था, उसमे लोग 15 से 20 मिनट फंसते थे, अब उन्हें तीन मिनट रुकना पड़ता है। उन्होंने जनता से अपील की कि ट्रैफिक नियम का पालन करें और मोटरसाइिकल चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। हरेक 50 किलोमीटर पर 108 डायल एम्बुलेंस रहेगी। डॉक्टर पहले घायलों का इलाज करें। सबको कानून का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची को दिल्ली जैसा बनाना है। पंडरा में कोल्ड स्टोरेज बनाया जायेगा। ट्रांसपोर्ट नगर भी हर हाल में वहीं बनेगा। 17 साल का झारखण्ड देश के बड़े राज्यों को आज टक्कर दे रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार बनेगी। गुजरात की जनता समझदार है। स्थानीय निकाय दलीय आधार पर होगा और सदन में इसके लिए बिल आएगा। शीत सत्र पर गतिरोध दूर होगा। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS