ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
विकास विरोधी तत्वों को होटवार भेजा जायेगा: मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 8/12/2017 8:01:28 PM
विकास विरोधी तत्वों को होटवार भेजा जायेगा: मुख्यमंत्री

 सिमडेगा, (हि.स.) । 

राष्ट्र विरोधी तथा संविधन विरोधी तत्वों को होटवार जेल में बंद किया जायेगा। विकास विरोधी तत्वों को पहचान कर उसका सामाजिक बहिष्कार करें। टेक्सटाईल उद्योग में दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। वह शुक्रवार को स्थानीय नगर भवन में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय स्तर पर आयोजित बजट पूर्व संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले गुपचुप तरीके से बजट तैयार होता था। लेकिन अब जनता के बीच जनता की राय लेकर बजट बनाने का काम सरकार कर रही है। लोकतंत्र में जनता मालिक होता है।मुख्यमंत्री और अधिकारी सेवक होते हैं। जिले में विकास विरोधी तत्व पूर्व से ही अफरात जमीन ले कर बैठे हैं। अब विकास के लिये जमीन की बात हो रही है, तो कहते है जल जंगल जमीन हमारा है।अब यह नहीं चलेगा। विकास का विरोध करने वाले मुंबई या अमेरिका में हो तो भी उसे खोज कर कानूनी रूप से दंडित किय जायेगा।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिये सरकार गांव की महिलाओं को दो दो गाय देगी। गांव में डेयरी समूह बना कर दूध राज्य के मेगा डेयरी को दें। उसी दूध को राज्य के स्कूलों में बच्चों के लिये भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर बीपीएल परिवार के एक सदस्य को नौकरी या रोजगार से जोड़ा जायेगा। विकास नहीं होने के कारण दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से 30 हजार बच्चियां पलायन हो कर शोषण का शिकार बन रही है। अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। 14 से 24 साल की बच्चियों के लिये पढाई रोजगार की व्यवस्था सरकार करेगी। बिहरोह परिवार के लिये राज्य में सरकारी नौकरी में दो प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। शोषित दिलतों के विकास के लिये दो हजार करोड़ की योजना बनायी जा रही है। मौके पर मंत्री निलकंठ सिंह मुंडा, विधायक विमला प्रधान, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, गुमला विधायक शिवशंकर उरांव, आयुक्त दक्षिणी छोटानागपूर प्रमण्डल दिनेश चंद्र मिश्र, क्षेत्रिय पुलिस महानिरक्षक नवीन कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरिक्षक साकेत कुमार सिंह, विकास आयुक्त अमित खरे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्रधान सचिव एपी सिंह, ग्रामीण विकास विभाग सचिव अविनाश कुमार, उर्जा विभाग सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, प्रयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अराधना पटनायक, सहकारिता विभाग के सचिव पूजा सिंघल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS