झारखंड
गुजरात में प्रचार करने जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2017 3:20:58 PMरांची, (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 27 नवम्बर को गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। भाजपा के कारपेट बॉम्बिंग योजना के तहत मुंडा सोमवार को वलसाड जिला में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को मुंडा के निजी सचिव सुधाकर ने दी।
सुधाकर ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए वह 25 नवम्बर को गुजरात के लिये रवाना होंगे और 27 नवम्बर को वलसाड के धरमपुर, कपरदा एवं उमरगाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये तीनों सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। मालूम हो कि गुजरात विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिये 27 नवम्बर को बीजेपी ने कारपेट बॉम्बिंग चुनाव प्रचार की योजना बनायी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 50 केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेता इस चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।