झारखंड
प्रतिबंधित मांस को लेकर विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 11:24:46 AMसिमडेगा, (हि.स.)। शहर के महावीर मंदिर में दीपावली के दिन गुरुवार को फिर से प्रतिबंधित मांस फेके जाने की घटना से गुस्साए लोग सड़क पर उतर गए। लोगों ने यातायात जाम कर दिया। विरोध प्रर्दशन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। वहीं इस घटना में दो लोग घायल हो गए।
धनतेरस के दिन भी महावीर मंदिर में प्रतिबंधित मांस को फेंका गया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दीपावली के दिन पुनः उसी मंदिर में दिनदहाड़े एक युवक मांस फेंककर भाग रहा था। लोगों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस लाठीचार्ज को लेकर लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार सुबह से ही शहरी क्षेत्र के झुलन सिंह चौक पर लोगों ने जाम लगा दिया है। बीरू में भी घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच-143 पर जाम लगा रखा है। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।