झारखंड
सफाई को लेकर गंभीर है नगर निगम
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 12:44:42 PMरांची, (हि.स.)। राजधानी में छठ और दीपावली के दौरान साफ सफाई को लेकर रांची नगर निगम गंभीर नजर आ रहा है। इसे लेकर मेयर आशा लाकड़ा और नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि लगातार राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों और तालाबों का निरीक्षण कर रहे हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत रांची नगर निगम अब ऐसी जगहों को चिन्हित कर रही है, जहां डस्टबिन नहीं है। ऐसे स्थानों में ठेले वाले, सब्जी वाले, फल विक्रेता सहित अन्य शामिल हैं। नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने ऐसे सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं को डस्टबिन रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर डस्टबिन नहीं रखा तो कचरा फैलाने पर रांची नगर निगम जुर्माना वसूलेगा।