झारखंड
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 6:24:49 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। बरहेट थाना के बरहेट बाजार के मन्टु साह के तीन वर्षीय पुत्र पंकज साह की पोखर में डूबने से शनिवार देर शाम मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बरहेट बाजार के मन्टु साह का पुत्र शाम से ही घर से गायब था। इस बीच परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे। तभी किसी ने सूचना दी की पोखर में किसी बच्चे का चपल दिखाई दे रहा है। परिजनों ने तालाब में खोजबीन की तो उसकी लाश मिली। बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पंकज की हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले आयी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।