ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 6:12:32 PM
हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

खूंटी,  (हि.स.)। पुलिस ने गुरुवार को कर्रा थाना के हेसला जंगल में छापामारी कर अपराध की योजना बनाते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक देसी रायफल, नाइन एमएम की देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू, लोहे का रॉड, डंडे, एक अपाचे और एक होंडा बाइक तथा कई मोबाइल आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट के सोने और चांदी के जेवरात, मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। 

शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हेसला जंगल में डकैती की योजना बना रहे हैं और पहले लूटे गए सामानों का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आजीर अख्तर, इंस्पेक्टर सरोज कुमार सिंह और कर्रा के थानेदार उदय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें एएसआई सत्येंद्र कुमार सिंह और बिरजा राम के अलावा सशस्त्र बल को शामिल किया गया। गुरुवार को जैसे ही पुलिस हेसला जंगल पहुंची, सभी अपराधी भागने का प्रयास करने लगे पर जवानों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया।
 
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में निरंजन बांडो (हेसला, कर्रा), चोन्हास केरकेट्टा (चलडांडू कर्रा), संजय सांगा (घुनसुली कर्रा), कुदन गोप (मोरो इटकी), मंजूर अंसारी, महताब अंसारी और इस्माइल अंसारी(तीनों बसीला, नगड़ी) शामिल हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने भागलपुर, जुलजुला, चलडांडू, कच्चाबारी में पांच अक्टूबर को लूट और डकैती की घटना को अंजाम दिया था। लूटे गए सामान जिसका वे बंटवारा कर रहे थे उसको लेकर कर्रा थाने में मामला दर्ज है। 
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार निरंजन बांडो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कर्रा थाने में 17 सीएलए सहित अन्य अपराधों को लेकर दो मामले दर्ज हैं। चोन्हास के खिलाफ भी पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS