झारखंड
जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण 29 को
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 6:08:24 PMरांची, (हि.स.)। राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित पिठोरिया के चंदवे में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण समारोह 29 अक्टूबर को होगा। इस प्रतिमा का अनावरण फिल्म अभिनेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे।
यह जानकारी शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने दी। उन्होंने बताया कि पहले प्रतिमा का अनावरण 11 अक्टूबर को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह 29 अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि इसे लेकर महासभा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।