ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 12:46:17 PM
आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस

रांची, (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने की रणनीति बना रही है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के सभी जिलाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। संभावना जताई जा रही है कि दीपावली के बाद कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को मुख्य रूप देगी। 
इस संबंध में गुरुवार को जानकारी देते हुए कांग्रेस के महासचिव लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि जय शाह पर लगे आरोप की जांच अगर केंद्र सरकार जल्द से जल्द नहीं करवाती है, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की शुरुआत जिला स्तर पर शुरू हो गई है। साथ ही शहर के विभिन्न जगहों पर केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और केंद्र सरकार को इस मामले की जांच जल्द से जल्द कराने का आदेश भी देना चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS