ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
इंडियन आर्मी की थीम पर बन रहा है पूजा पंडाल
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 4:58:49 PM
इंडियन आर्मी की थीम पर बन रहा है पूजा पंडाल

लोहरदगा, (हि.स.)। लोहरदगा में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा को भी पूरा करने में रात दिन लगे हुए हैं। हर ओर उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। पंडालों में भक्ति गीतों के बजने से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। गुदरी बाजार स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर में नवाह्न परायण पाठ में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पूजा अर्चना, भजन कीर्तन एवं प्रवचन देर रात तक जारी है। इस अनुष्ठान में लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस बार लोहरदगा जिला में एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडालों का निर्माण हो रहा है। शहरी क्षेत्र के अमला टोली दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस बार नयी सोच के तहत पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों को एक मैसेज मिलेगा। अमला टोली पूजा पंडाल द्वारा इस बार इंडियन आर्मी की थीम को दिखाया जाएगा। इस थीम में इंडियन आर्मी का पावर, हिम्मत और किस तरह 24 घंटे अपने देश और यहां के नागरिकों की सुरक्षा में मुस्तैद है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमला टोली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विकास वर्मा ने बताया कि अमला टोली दुर्गा पूजा समिति की तरफ से नवमी को महाभंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। इधर विजयादशमी के दिन लोहरदगा के बक्सीडीपा में लगने वाले मेला स्थल की भी साफ सफाई के लिए दुर्गा पूजा समिति के लोगों के द्वारा की गयी। इस मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS