झारखंड
वामदलों का धरना प्रदर्शन 15 अक्टूबर को
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 10:20:05 AMरांची, (हि.स.)। राज्य और केंद्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ वामदलों ने 15 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह धरना प्रदर्शन जिला स्तरीय होगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे। यह जानकारी सोमवार को भाकपा माले के मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में विकास नहीं हो रहा है। सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है। विकास के नाम पर सरकार 1000 दिन पूरा होने पर जश्न मना रही है, लेकिन राज्य में बच्चा चोरी के नाम पर हत्याएं हो जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भय, भूख, भ्रष्टाचार, हत्या, आपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ रही है। गरीबों की जमीन लूटने के लिए भूमि अधिग्रहण अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है । इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।