ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
उपराष्ट्रपति ने किया स्मार्ट सिटी का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2017 6:48:27 PM
उपराष्ट्रपति ने किया स्मार्ट सिटी का शिलान्यास

 रांची। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज झारखण्ड की राजधानी रांची में पहली ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने आज अर्बन सिविक टावर, कन्वेंशन सेंटर और झारखण्ड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की भी आधारशिला रखी। साथ ही स्मार्ट सिटी के मास्टर प्लान का विमोचन भी किया।

 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि नक्सली बन्दूक छोड़े, मुख्यधारा से जुड़ें। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अगर उनकी विचारधारा सही है तो जनता के पास जाएं, उनका विश्वास हासिल करें सीएम बनें, पीएम बनें। उन्होंने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भी निशाने पर लिया। कहा माओवादी मारे जाते हैं तो वे शोर मचाते हैं, मानव के मारे जाने पर चुप्पी क्यों साध लेते है।
 
उपराष्ट्रपति मुख्य मंच की बजाय आम पब्लिक के बीच पहुंचे और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कहा, लोगों के बीच रहने की आदत है। सिक्योरिटी, सिक्योरिटी, सिक्योरिटी में बदलाव आना चाहिए, पर सवाल प्रोटोकॉल का है।
 
 उपराष्ट्रपति कल ही रांची पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व सीएम रघुवर दास ने उनका स्वागत किया था। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आज शनिवार को ही उनका दिल्ली लौट जाने का कार्यक्रम है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS