ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
एक आदमी राष्ट्र को नहीं बदल सकता : कड़िया मुंडा
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 7:31:08 PM
एक आदमी राष्ट्र को नहीं बदल सकता : कड़िया मुंडा

खूंटी,  (हि.स.)। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि एक आदमी राष्ट्र को नहीं बदल सकता। इसके लिए सभी लोगों का साथ चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मूल मंत्र को याद रखें सबका साथ, सबका विकास। इसी के आधार पर गांवों में जायें और लोगों को बतायें कि सरकार उनके लिए क्या कर रही है। सांसद शनिवार को तोरपा में भाजपा के तोरपा विधानसभा बूथ स्तरीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान के दूसरे सत्र को संबोधित कर रहे थे। 

अब्राहम लिंकन का उदाहरण देते हुए सांसद ने कहा कि जब वे पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने, तो लोगों ने उनसे पूछा कि आप देश के लिए क्या करेंगे। इस लिंकन ने जनता से ही पूछ लिया कि देश के क्या करने का विचार आपका है। भाजपा कार्यकर्ता सोंचे कि वे देश के लिए क्या करना चाहते हैं। यही सामूहिक सोच और निर्णय भाजपा की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने स्वीकार किया कि आजादी के 70 साल गुजर गये, लेकिन विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। आज भी जनता गरीबी, भ्रष्टाचार, बीमारी से जूझ रही है। इन परिस्थिति में बदलाव लाने के लिए ही प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कभी गांवों की चिंता नहीं रही। गांवों तक जाने के लिए सड़कें नहीं थीं। प्रधानमंत्री ने गांवों को पक्की सड़कों से जाड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरूआत की। 
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांवों में जायें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनंत ओझा, संघ के वरिष्ठ प्रचारक विजय घोष, जिलाध्यक्ष काषीनाथ महतो, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, डा. सूर्यमणि सिंह ने सामूहिक रूप से भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डा श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। डा. सूर्यमणि सिंह ने कहा कि भारतीयता की पहचान और भारतीय संस्कृति का प्रतिष्ठापन ही भाजपा का उद्देश्य है। 
 
उन्होंने कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। यह एक जीवन शैली है। जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर विष्वास करने वाली पार्टी है। यहां चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता के कार्य और समर्पण के आधार पर ही उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का पार्टी सम्मान दे रही है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर गुप्ता ने किया।
 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा का एक ही उद्देश्य है समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी रोटी, कपड़ा और मकान मिले, उसके चेहरे पर मुस्कुराहट हो। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव वाद का भी यही सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि कुछ सफलता पाने के बाद उसे मंजिल समझना भूल है। हमें निरंतर आगे बढ़ते जायें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को दें और उन्हें इसका लाभ दिलाने में मदद करें। 
 
प्रशिक्षण महा अभियान में भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक कोचे मुंडा, प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, दीपक सिन्हा, अनूप वर्मा,उ संजय नाग, तुलसी भगत, संतोष जायसवाल, विनोद भगत, कृष्णा भगत, पुरेंद्र मांझी, रामनंद साहू, रंजीत वर्मा सहित कर्रा, तोरपा, रनिया और बानो प्रखंड के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS