झारखंड
सद्भावना दिवस पर डीवीसी कर्मियों ने ली प्रतिज्ञा
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 8:00:52 PMबोकारो, (हि.स.)। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल ताप केन्द्र के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शुक्रवार को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर मुख्य अभियंता राज कुमार गुप्ता और अम्बेडकर भवन में सहायक निदेशक तारिक सईद ने उपस्थित कर्मियों व अधिकारियों को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की प्रतिज्ञा ली। कर्मियों ने किसी हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से समस्याओं को सुलझाने की पुनः शपथ ली।