ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड में जदयू की उम्मीदें बढ़ी
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 7:20:33 PM
झारखंड में जदयू की उम्मीदें बढ़ी

रांची, (हि.स.)। झारखंड में लगातार अपना जनाधार खो रहा जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) अब अगले विधान सभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के साथ ही सम्मान जनक स्थान बनाना चाह रहा है। बिहार में बदले राजनीतिक समीकरण के बाद झारखंड के जदयू नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जदयू 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में राज्य की 19 सीटों पर लड़ने की रणनीति पर विचार कर रहा है। भाजपा के साथ गठबंधन में जदयू राज्य की 16 सीटों पर पहले भी लड़ चुका है। झारखंड विधानसभा में अभी जदयू का एक भी सदस्य नहीं है। भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद झारखंड में पार्टी लगभग मृतप्राय हो चुकी थी। जदयू के लिये अपना अस्तित्व बचाये रखना ही बड़ी चुनौती बन गयी थी।

 
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीएह) का हिस्सा बनने के बाद जदयू का केन्द्रीय नेतृत्व झारखंड में संगठन को मजबूत करने के प्रयास में जुट गया है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19 अगस्त को पटना में होने वाली है। इसके अगले दिन यानी 20 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में झारखंड को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश नेतृत्व को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभावना वाली सीटों की पहचान और उसके पक्ष में तथ्यों के साथ आने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि इसी आधार पर पार्टी नेतृत्व भाजपा नेतृत्व के समक्ष सीटों की दावेदारी पेश करेगा। 
केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जदयू के प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी की दावेदारी वाली विधानसभा सीटों की सूची तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार जदयू झारखंड में भाजपा से विधानसभा की 19 सीटों की मांग करेगा। जदयू जिन 19 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करने वाला है, उनमें से दस सीटों पर वह या उसकी पूर्ववर्ती समता पार्टी पहले चुनाव जीत चुकी है। जदयू पूर्व में भाजपा के साथ गठबंधन कर झारखंड में 16 सीटों पर चुनाव लड़ चुका है। विगत लोकसभा चुनाव से पूर्व जदयू ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था । इसके बाद 2014 में हुये झारखंड विधानसभा के चुनाव में जदयू का खाता भी नहीं खुला था। राज्य गठन के बाद 2005 में हुये विधान सभा चुनाव में जदयू को पांच सीटें मिली थी। यह संख्या 2009 में दो पर सिमट गयी थी।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS