ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
चार इनामी उग्रवादियों ने किया सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 7:00:51 PM
चार इनामी उग्रवादियों ने किया सरेंडर

 लोहरदगा, (हि.स.)। माओवादी संगठन के चार उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस उप महानिरीक्षक अमोल वेनुकांत होमकर, डीसी विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस और सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट मनोज गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसर्पमण करने वालों में सब जोनल कमांडर पांच लाख रुपये का इनामी बालक खेरवार उर्फ भगत (बगडू थाना क्षेत्र के होन्हे गांव निवासी), एरिया कमांडर दो लाख का इनामी अजय उरांव (बगडू थाना क्षेत्र के होन्हे गांव निवासी), ब्रह्मदेव खेरवार, (बगडू थाना के बुलबुल गांव निवासी) और दस्ता सदस्य शिवम खेरवार (बगडू थाना क्षेत्र के पुतरार निवासी) शामिल हैं। 

सब जोनल कमांडर बालक खेरवार उर्फ भगत ने आत्मसमर्पण के दौरान बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसकी लड़ाई हुई थी। इसी का लाभ उठाकर 2011 में माओवादी कामेश्वर यादव एवं रवीन्द्र गंझू ने उसे प्रलोभन देकर संगठन में शामिल कर लिया था। संगठन में प्रशिक्षण पाकर बालक खेरवार नक्सलियों की श्रेणी में शामिल हो गया तथा कुछ दिन बाद नक्सलियों का प्रशिक्षक बन गया।इसके अलावा आईइडी बम बनाने, उसे जमीन में लगाकर उड़ाने में वह माहिर हो गया। बालक को संगठन की ओर से 3.15 बोर का राईफल दिया गया था। अभी वह सुधाकरण के दस्ते में चल रहा था। 
बालक खेरवार के विरूद्ध किस्को थाना कांड संख्या 58-2010, किस्को थाना कांड संख्या 41-2012, किस्को थाना कांड संख्या 49-2014 के तहत 302, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट, किस्को थाना कांड संख्या 40-2015 के तहत 3-4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट, बगडू थाना कांड संख्या 6-2016 के तहत 3-4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट दर्ज हैं। बगडू थाना कांड संख्या 14-2016 के तहत 3-4 विस्फोटक पदार्थ एक्ट एवं 17सीएलए एक्ट, सेरेंगदाग थाना कांड संख्या 2-2015 के तहत 3-4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17सीएलए एक्ट दर्ज है। उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं चुनाव के समय पुलिस बल को क्षति पहुंचाने का प्रयास से संबंधित मामला दर्ज हैं।
 
एरिया कमांडर अजय उरांव ने बताया कि नक्सलियों ने उसे जबरदस्ती संगठन में शामिल कर लिया था। संगठन में नवीन यादव उर्फ सर्वजीत द्वारा उसे शस्त्र उपलब्ध कराया गया था। अभी वह एरिया कमांडर के पद पर था। उसे 3.15 बोर का राईफल दिया गया था।उसके खिलाफ सेरेंगदाग थाना कांड संख्या 2-2017 के तहत अन्य मामलों सहित 17 सीएलए एक्ट दर्ज है। दस्ता सदस्य ब्रह्मदेव खेरवार ने पुलिस को बताया कि 2013 में उसके घर नक्सली पहुंचे तथा डरा धमका कर जबरदस्ती माओवादी संगठन में शामिल कर लिया गया। वह रवीन्द्र गंझु के दस्ता में रहने के बाद श्रवण यादव के दस्ता में दस्ता सदस्य के रूप में काम कर रहा था। माओवादियों द्वारा इसे सेमी ऑटोमेटिक राईफल दिया गया था। दस्ता सदस्य शिवम खेरवार ने बताया कि उसे 2013 में नक्सलियों द्वारा जबरदस्ती माओवादी संगठन में शामिल कर लिया गया था। बुढ़ा पहाड़ में 2016 में पुलिस मुठभेड़ में वह शामिल था। उसने पुलिस को बताया कि नक्सलियों के शोषण एवं अत्याचार से परेशान होकर वह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS