अंतरराष्ट्रीय
कज़खस्तान की बस में लगी आग , 52 मरे
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 2:38:52 PMअलमाटी (हि.स.)। कज़खस्तान के दूरस्थ इलाके में गुरुवार को एक बस में आग लग गई, जिसमें पड़ोसी देश उजबेकिस्तान के 52 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी कजखस्तान के गृह मंत्रालय ने दी।
गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार करीब 10.30 बजे हुई। सिर्फ पांच लोग जलती बस से उतरकर भागने में सफल रहे। हालंकि मंत्रालय ने दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, बस कजखस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके की सड़क पर जा रही थी। यह सड़क रूस के समारा शहर को कजखस्तान के दक्षिणी शहर शिमकेट को जोड़ती है। यह शहर उजबेक सीमा के निकट है।
यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस किस दिशा में जा रही थी। लेकिन इस मार्ग का इस्तेमाल आप्रवासी उजबेक श्रमिकों को रूस ले जाने के लिए किया जाता है। ये श्रमिक मूल रूप से वहां भवन निर्माण स्थलों पर काम करते हैं।