ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
अमरिका में भारतीय अमेरिकी की नागरिकता खत्म
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 7:24:04 PM
अमरिका में भारतीय अमेरिकी की नागरिकता खत्म

वाशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका में फर्जीवाड़े के आरोप में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की सदस्यता खत्म कर दी गई है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि ट्रंप सरकार में यह ऐसा पहला मामला है जब किसी भारतीय अमेरिकी शख्स की सदस्यता समाप्त की गई हो। न्यूजर्सी में रह रहे 43 वर्षीय बलजिंदर सिंह को साल 2006 में अमेरिकी मूल की लड़की से शादी के बाद उसे स्वत: वहां की नागरिकता मिल गई थी। 
न्याय विभाग ने कहा कि बलजिंदर साल 1991 में बिना किसी कागजात या पहचान के अमेरिका पहुंचा था जहां उसने अपना नाम देविन्दर सिंह बताया था। उसने अदालत में सुनवाई के दौरान चकमा दे दिया। इसके बाद उसे साल 1992 के जनवरी में निकालने का आदेश दिया गया था। इसके एक महीने के बाद उसने बलजिंदर सिंह नाम से शरण देने की मांग की। लेकिन, शादी के बाद उसे नागरिकता मिल गई।
पिछले शुक्रवार को न्यूजर्सी में एक फेडरल जज ने बलजिंदर की नागरिकता को खत्म कर दिया। इस फैसले के बाद बलजिंदर को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
न्याय विभाग ने कहा कि गृह विभाग की तरफ से आव्रजन में फर्जीवाड़े को लेकर लंबे समय से चलाए जा रहे ऑपरेशन जेनुस में यह पहला ‘डी-नेचुरलाइजेशन’ का मामला है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS