ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जापान ने उत्तर कोरिया पर लगाया ताजा प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 4:44:33 PM
जापान ने उत्तर कोरिया पर लगाया ताजा प्रतिबंध

वाशिंगटन, (हि.स.)। उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से दबाव बढ़ाने के लिए जापान ने डीपीआरके पर ताजा प्रतिबंध लगाया है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, जापान के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्याक्रम को निरुत्साहित करने के लिए वह उसकी 19 कंपनियों की संपत्ति फ्रीज कर रहे हैं। काली सूची में शामिल किए जाने वाले संस्थानों में बैंक, कोयला एवं खनिज व्यापारी और परिवहन फर्म शामिल हैं।

 

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को अपने जापानी समकक्ष तारो कोनो के साथ बैठक में इस ताजा प्रतिबंध का स्वागत किया।

 

मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बुलाई गई सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले जापान का यह एकतरफा कदम अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

विदित हो कि सुरक्षा परिषद के बैठक में उत्तर कोरियाई मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने का शांतिपूर्ण उपाय खोजा जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS