ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 5 महीने रह कर वापस लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 1:48:06 PM
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 5 महीने रह कर वापस लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री

मॉस्को, (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में करीब- करीब पांच महीने गुजारने के बाद गुरुवार को तीन अंतरिक्ष यात्री कजाखस्तान में उतरे। ये तीनों अमेरिका, इटली और रूस के हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, अमेरिका के रेंडी ब्रेस्निक, इटली के पाओलो नेस्पोली और रूस के सेर्गेय रयाजनस्की सोयुज एम एस- 05 अंतरिक्ष यान से स्थानीय समायनुसार दिन में दो बजकर 37 मिनट पर उतरे।

 

अंतरिक्ष में इन तीनों ने 139 दिनों तक ‘अंतरिक्ष यान में मौजूद प्रयोगशाला में जीवविज्ञान, जैवप्रौद्योगिकी, भौतिक विज्ञान, भूविज्ञान आदि के क्षेत्र में अनेक प्रयोग किए।

 

ब्रेस्निक ने स्टेशन में जरूरी आपूर्ति के लिए कई बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की। इन तीनों ने अंतरिक्ष स्टेशन से पोप फ्रांसिस से वीडियो चैट भी किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS