अंतरराष्ट्रीय
द.कोरिया ने उ. कोरिया पर लगाया नया प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2017 4:19:08 PMसियोल, (हि.स.)। डीपीआरके के उकसावे की कार्रवाइर् के मद्देनजर दक्षिण कोरिया ने उसके हथियार कार्यक्रम के लिए वित्त पोषण रोकने के उद्देश्य से वहां के कुछ समूहों और व्यक्तियों को प्रतिबंधित सूची में डाला दिया है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार एजेंसी यॉनहप के अनुसार, दक्षिण कोरियाई सरकार ने कहा कि 20 उत्तर कोरियाई समूहों और 12 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी है। वैसे उत्तर कोरिया की ओर से 29 नवंबर को किए गए मिसाइल परीक्षण के बाद उस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले देशों में दक्षिण कोरिया सबसे आगे है। सरकार ने कहा कि उसे उम्मीद है कि उसके इस कदम से दूसरे देश भी ऐसा करने को प्रेरित होंगे।
इस बीच उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षणों की वजह से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया सोमवार से मिसाइल को ट्रैक करने का साझा अभ्यास शुरू किया है।
पिछले सप्ताह अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किया था। उत्तरी कोरिया ने पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागकर परीक्षण किया था। यह मिसाइल अमेरिका तक मार करने में सक्षम है।