ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में ग्रेनेड हमला, 38 घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 6:54:41 PM
पाकिस्तान में ग्रेनेड हमला, 38 घायल

कराची, (हि.स.)। पाकिस्तान के ग्वादर में शुक्रवार को हुए दो ग्रेनेड हमलों में 38 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार पत्र डॉन के अनुसार, ग्वादर में चीन द्वारा विकसित किए जा रहे बंदरगाह के मजदूरों पर एक ग्रेनेड फेंका गया जिसमें 26 मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें 15 सिंध प्रांत और 11 पंजाब प्रांत के हैं। इन मजदूरों पर हमला उस समय हुआ जब वे काम खत्म करके सफर खान इलाके में एक दुकान में चाय पीने के लिए एकत्रित हुए थे। इस दौरान मोटर साइकिल सवार दो लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया। हेल्मेट लगाए हमलावरों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

दूसरा ग्रेनेड हमला मास्तुंग कस्बे में किया गया। वहां पर मोटर साइकिल से आए लोगों ने सुल्तान शहीद इलाके में हमला किया। इस हमले में 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को मास्तुंग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर स्थिति वाले घायलों को बेहतर इलाज के लिए कराची भेजा गया है।

 

बलूचिस्तान प्रांत के इन दोनों इलाकों में ग्रेनेड हमले कुछ ही मिनटों के अंतराल पर हुए। प्रांत के मुख्यमंत्री सनाउल्ला जेहरी ने दोनों घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS