अंतरराष्ट्रीय
देउबा ने सभी दलों से किया चुनाव में भाग लेने का आह्वान
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 3:34:38 PMललितपुर (नेपाल), (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रतिनिधि सभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों में भाग लेने के लिए सभी राजनीतिेक दलों से आह्वान किया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
नेपाल संबत 1138 आयोजन समिति के तत्वावधान में यहां आयोजित यहां एक सांस्कृतिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मंत्री देउबा ने शुक्रवार को कहा कि दोनों चुनावों के संपन्न होने के बाद संविधान पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि नेपाल संबत केवल नेवाड़ समुदाय की जगह सभी लोगों द्वारा मानाया चाहिए, क्योंकि सरकार ने राष्ट्रीय संबत के रूप में इसे मान्यता दिया है। इस अवसर पर देउबा ने नेवाड़ समुदाय के देवता शंखधर सख्वा की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।