अंतरराष्ट्रीय
कुपोषण मामले में भारत उत्तर कोरिया से भी पीछे
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 5:09:32 PMवाशिंगटन, (हि.स.)। भुखमरी और कुपोषण मामलों में भारत की स्थिति उत्तर कोरिया, म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी ख़राब है। यह जानकारी वैश्विक भूख सूचकांक से मिली।
बीबीसी के अनुसार, दुनियाभर के विकासशील देशों में भुखमरी की समस्या पर इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से हर साल जारी की जाने वाली रिपोर्ट में 119 देशों में भारत 100वें पायदान पर है।
एशिया में वह केवल अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से आगे है। पिछले साल वह 97वें पायदान पर था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाल कुपोषण ने इस स्थिति को और बिगाड़ दिया है।
‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’ अलग-अलग देशों में लोगों को खाने की चीज़ें कैसी और कितनी मिलती हैं यह उसे दिखाने का साधन है।
'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' का सूचकांक हर साल ताज़ा आंकड़ों के साथ जारी किया जाता है। इस सूचकांक के जरिए विश्व भर में भूख के खिलाफ चल रहे अभियान की उपलब्धियों और नाकामियों को भी दर्शाया जाता है।