ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
अब भारत और चीन तय करेंगे दुनिया किस तरह नया रूप लेगीः राहुल
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2017 12:26:14 PM
अब भारत और चीन तय करेंगे दुनिया किस तरह नया रूप लेगीः राहुल

प्रिंसटन। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि भारत और चीन के प्रदर्शन से यह निर्धारित होगा कि दुनिया आधारभूत रूप से किस तरह नया रूप लेगी। प्रिंसटन विश्वविद्यालय में छात्रों से रूबरू होते हुए गांधी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गहरा तालमेल है। गांधी ने कहा, बड़ी संख्या में दो तरह का प्रवास हो रहा है  पहला पूरी तरह स्वतंत्र है और दूसरा पूर्णत नियंत्रित। प्रशासन का ताना बाना इससे अलग-अलग तरीके से निपटता है। भारत और चीन दो बड़े देश हैं जो खेती करने वाले देशों से आधुनिक शहरी मॉडल देश बन रहे हैं और यह विश्व जनसंख्या का बड़ा हिस्सा है। 
 
 उन्होंने कहा, कैसे ये दोनों देश मूल रूप से दुनिया को नया आकार देने जा रहे हैं। मुझे यह नहीं कहना कि चीन लोकतांत्रिक है या नहीं। उन्होंने अपना रास्ता चुना है और हमने अपना रास्ता चुना है। गांधी ने कहा, दुनिया के दो सबसे बड़ी आबादी वाले देशों के बीच सहयोग और प्रतिस्पर्धा है। हमें यह देखना है कि कैसे हम रोजगार लाएं। असल में हमें चीन से मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि भारत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि चीन वन बेल्ट, वन रोड (ओबीओआर) परियोजना के जरिए अपना रास्ता बना रहा है। उन्होंने कहा, चीन की दुनिया की तरफ एक खास दूरदृष्टि है। यह बहुत स्पष्ट है। उनके नजरिए से यह बहुत शक्तिशाली दूरदृष्टि है। गांधी ने भारत को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, क्या भारत के पास भी ऐसी ही दूरदृष्टि है वह दूरदृष्टि कैसी है हमारे और उनके बीच कितना सहयोग होने जा रहा है ये कुछ मूल सवाल हैं लेकिन जिस बात का पता होना चाहिए वह है कि चीन असीम शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है और हमें इसके साथ काम करना है।  कांग्रेस नेता ने कहा कि रोजगार उत्पन्न करने और शिक्षा के क्षेत्र में अमेरिका और भारत के बीच सहयोग के लिए बहुत संभावनाएं हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS