राष्ट्रीय
वंशवाद देश की नहीं कांग्रेस की खासियत : अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2017 10:02:32 AMदेहरादून। भारत में वंशवाद पर राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि यह देश की नहीं बल्कि विशेष रूप से कांग्रेस की खासियत है।
शाह ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आतंरिक लोकतंत्र है। शाह ने आज रात बुद्धिजीवियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, वंशवाद कांग्रेस की खासियत है। इसे देश पर नहीं थोपिए राहुल जी।