अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका फर्स्ट का ट्रंप ने लिया संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2017 9:44:58 AMसंयुक्त राष्ट्र। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की राष्ट्रवादी नीति का संकल्प लिया और कहा कि सभी देशों को अपने हित में काम करना चाहिए, लेकिन साझा चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में दिए अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने उस विश्व व्यवस्था को लेकर अपना नजरिया पेश किया जो बहुराष्ट्रीय गठजोड़ों की बजाय मजबूत संप्रभु राष्ट्रों पर आधारित होगी।
उन्होंने कहा, हमारी सरकार का पहला कर्तव्य अपने लोगों के प्रति है, अपने नागरिकों के प्रति है, उनकी जरूरतों को पूरा करने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनके अधिकारों को बनाए रखने और उनके मूल्यों की रक्षा करने के लिए है।
ट्रंप ने कहा कि सभी जिम्मेदार नेताओं का यह उत्तरदायित्व है कि वे अपने नागरिकों की रक्षा करें और मानव जीवन के हालात को बेहतर बनाने के लिए देशों को आगे होना चाहिए।