ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
अगले महीने पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा क्षुद्र ग्रह
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 8:29:04 PM
अगले महीने पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा क्षुद्र ग्रह

वाशिंगटन, (हि.स.)। अब तक के सबसे बड़े एस्‍ट्रॉयड में शुमार फ्लोरेंस एक सितंबर को धरती के पास से गुजरेगा। हालांकि इससे किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है और यह सुरक्षित रूप से धरती के पास से गुजर जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 
नासा के अनुसार, इसकी पृथ्वी से दूरी 70 लाख किलोमीटर होगी। यह पृथ्वी और चांद के बीच की 18 गुनी दूरी के बराबर होगी। एस्टेरॉइड फ्लोरेंस पृथ्वी के करीब के उन सबसे बड़े क्षुद्रग्रहों में शामिल है, जिनका आकार लगभग 4.4 किलोमीटर का है।
 
नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के प्रबंधक पॉल चूडास ने कहा, ''कई क्षुद्र ग्रह एक सितंबर को फ्लोरेंस और पृथ्वी के बीच रहने वाली दूरी से कहीं कम दूरी पर गुजर चुके हैं। उन सब क्षुद्रग्रहों का आकार कम था।''
 
उन्होंने कहा कि जब से नासा का पृथ्वी के पास के क्षुद्र ग्रहों की पहचान और उनके मार्ग पर नजर रखने का कार्यक्रम शुरू हुआ है, तब से अब तक फ्लोरेंस ऐसा सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह है, जो पृथ्वी के इतने करीब से होकर गुजरेगा।
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS