अंतरराष्ट्रीय
सियारा लियोन में सैकड़ों मृतकों का अंतिम संस्कार टला
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 4:27:35 PMफ्रीटाउन, (हि.स.)। सियरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के बाहरी इलाके में बारिश और भूस्खलन में मरे लगभग 400 लोगों में आधे का अंतिम संस्कार किया जा चुका है और शेष मृतकों की पहचान नहीं, इसलिए उनका अंतिम संस्कार टाल दिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
सियरा लियोन सरकार ने कहा है कि आपदा मरे शेष लोगों का अंतिम-संस्कार बुधवार तक टाल दिया गया है, ताकि मृतकों के परिजनों को उनकी पहचान करने का अवसर दिया जाए। लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि कुछ लोगों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका है।
इस आपदा में लापता हुए लगभग 600 से भी अधिक लोगों का कोई अता पता नहीं है। राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाई कोरोमा ने देश में सात दिनों का शोक घोषित कर दिया है। साथ ही तत्तकाल मदद की भी अपील की है।
मुख्य चिकित्सक ने बताया कि उन मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ है जिनकी पहचान की जा चुकी थी। विदित हो कि 2014 में वाटरलू नाम से जाना जाने वाला कब्रिस्तान में बड़ी संख्या में ‘इबोला’ से मरे लोगों का अंतिम संस्कार किया गया था।