अंतरराष्ट्रीय
स्पेन के तटरक्षकों ने 600 आप्रवासियों को सुरक्षित बचाया
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 3:19:12 PMमैड्रिड, (हि.स.)। समुद्र के जरिए मोरक्को पार कर स्पेन आ रहे प्रवासियों की बढ़ती संख्या के बीच देश के तटरक्षक बल ने विगत 24 घंटों में 600 आप्रवासियों को सुरक्षित बचाया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, सभी आप्रवासी 15 नौका में सवार थे, जिनमें 35 बच्चे भी शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अब तक स्पेन में 9000 से ज्यादा प्रवासी स्पेन में आ चुके हैं जो कि पिछले साल आए प्रवासियों की संख्या के तीन गुना ज्यादा हैं।
साथ ही यह भी माना जा रहा है कि समुद्र के जरिए आने वाले करीब 120 से ज्यादा प्रवासी डूब भी गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने इस महीने कहा था कि इस साल स्पेन आने वाले आप्रवासियों की संख्या में लगातार हो रही वद्धि हो रही है और लगता है कि स्पेनअब ग्रीस की जगह ले सकता है।