ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
फीचर
करी पत्ता बालों की ग्रोथ में लाभकारी होता हैं
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2018 12:24:46 PM
करी पत्ता बालों की ग्रोथ में लाभकारी होता हैं

आजकल बालों की समस्या आम हो गई हैं, हालांकि कई कारक हैं जो बालों के झड़ने का कारण हैं, इस समस्या के समाधान के लिए प्राकृतिक जड़ी बूटियां एक सबसे सुरक्षित विकल्प हैं, या ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे हमारे बाल लम्बें होने के साथ-साथ बालों की झड़ने की समस्या भी खत्म हो जाती हैं।
 
ऐलोवेरा झड़ते बाल और उनकी ग्रोथ के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। इसमें 75 पोषक तत्व होते हैं जो हमारी स्किन और बालों दोनों के लिए उपयोगी हैं। यह हमारी स्कैल्प की डेड स्किन को हटाकर बालों पर कंडीशिनिंग का काम करता हैं। 
 
बालों में चमक लाने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिए पानी में पुदीने के पत्तों को उबालकर इसके पानी को छान लें और इसी पानी से अपने बालो को धोएं। इससे बालों में चमक आएगी।
 
कैस्टर ऑयल एक ऐसा ऑयल हैं जिसमें विटामिन ई और ओेमेगा 9 होता है, जो बालों की स्केल्प को स्वस्थ्य बनाने में मददगार होता है, कैस्टर ऑयल की मदद से आप अपने बालों को मजबूत और स्वस्थ बना सकती हैं, इसे आप दूसरे तेलों जैसे ऑलिव ऑयल, बादाम तेल और नारियल तेल के साथ मिलाकर अपने बालों को अच्छी तरह से मसाज करें।
 
रोजमैरी का तेल एक खुशबूदार जड़ी-बूटी हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और एसेंशियलस एसिड जिससे बालों को दुबारा उगने और बढ़ने में मदद मिलती हैं। यह बालों के लिए बेस्ट टॉनिक माना जाता हैं। आपको केवल 2 चम्मच रोजमैरी तेल को अपने शैम्पू के साथ लगाकर पानी से बालों को धो लेना हैं।
 
करी पत्ता वैसे तो रसोईघर में काफी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हम आपको बता दें कि यह किचन में खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही हमारे बालों की ग्रोथ में भी काफी मददगार साबित होता है। आपको इसके लिए 7 से 8 करी पत्तों को आधे कप नारियल तेल में भिगोकर काले रंग के अवशेष दिखने तक उबालकर फिर इसे अपने बालों में लगा लें। अच्छे परिणाम के लिए इसे अपने बालों में हफ्ते में दो दिन जरूर लगाएं जिससे यह आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही आपके बालों को सफेद होने से भी रोकेगा।
 
इस ऑयल में माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक जैसे गुण हैं, यह फंगल इंफेक्शनस और रूसी के लिए भी कारगर उपचार हैं। आपको केवलटी ट्री ऑयल को अपने शैम्पू के साथ लगाकर पानी से बालों को धो लेना हैं। जिससे आपकी स्कैल्प भी मजबूत होगी।
 
सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन ये बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल से बालों की लम्बाई बढ़ती हैं। अगर आप गर्म सरसों के तेल से अपने सिर पर मालिश करते हैं तो ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता हैं जिससे आपके बालों की ग्रोथ अच्‍छी होती हैं साथ ही बालों को मजबूती भी मिलती हैं। सरसों का तेल बालों की सभी समस्याओं को दूर करता हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS