ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने रचाया तीसरा ब्याह
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2018 6:03:58 PM
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने रचाया तीसरा ब्याह

लाहौर। कुछ समय पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान की शादी की खबरें मीडिया में आई थीं, लेकिन इमरान ने इन खबरों का खंडन किया था। अब इस खबर की पुष्टि हो गई है। इमरान खान की तीसरी शादी की पुष्टि उनकी पार्टी पाकिस्‍तान तहरीके इंसाफ ने कर दी है।

 
 
इमरान खान ने बुशरा मनेका से तीसरा निकाह किया है। पार्टी ने बताया है कि विवाह समारोह बुशरा के घर ही हुआ। इमरान खान की यह तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी। उनसे दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के दो बेटे हैं। उनकी यह शादी 9 साल तक चली।
 
इसके बाद इमरान ने 42 वर्षीया रेहम खान से पिछले साल जनवरी में शादी की थी और उसी साल अक्टूबर में दोनों का तलाक हो गया। टीवी पत्रकार रेहम के साथ इमरान खान की शादी महज 10 महीने में ही टूट गई। शादी में करीबी लोगों को ही बुलाया गया था।
 
बुशरा मनेका एक आध्यात्मिक गुरु हैं। बुशरा मनेका पाकिस्तान के पंजाब के पाकपट्टन जिले के बुशरा बीबी के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। बुशरा कुछ साल पहले ही खवार फरीद मनेका से अलग हो चुकी हैं। वे मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। बुशरा मनेका 'पिंकी' के रूप में भी प्रसिद्ध हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS