ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को न कहने की हिम्‍मत शायद किसी में नहीं है !
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2018 10:55:18 AM
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को न कहने की हिम्‍मत शायद किसी में नहीं है !

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को न कहने की हिम्‍मत शायद किसी में नहीं है। उनका कुछ अंदाज ही ऐसा है कि हर कोई उनके साथ जुड़ना अपना भाग्‍य समझता है। लेकिन एक शख्‍स ने बॉलीवुड के इस दबंग को इनकार कर दिया है। जी हां, खबर है कि सलमान खान ने हाल ही में एक खास नस्‍ल के घोड़े के लिए उसके मालिक को पूरे 2 करोड़ का ऑफर दिया। लेकिन इस मालिक ने सल्‍लू मियां के इस ऑफर को ठुकरा दिया। जानकारी की मानें तो यह पहला ऑफर नहीं है, जिसे इस साकब नाम के घोड़े के मालिक ने रिजेक्‍ट किया है। वह इससे पहले भी ऐसा कर चुका है।
 
दरअसल इस घोड़े का मालिक सिराज पठान है। पठान को अपने इस घोड़े के लिए बादल परिवार से भी ऑफर मिल चुका है। रिपोर्ट के अनुसार साकब की नस्‍ल इतनी खास है कि दुनियाभर में इस नस्‍ल के सिर्फ दो और ही घोड़े हैं। जानकारी के अनुसार यह घोड़ा 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। साकब के मालिक सिराज ने इसे राजस्‍थान से तब खरीदा था, जब वह खुद सिर्फ 5 साल के थे। उन्‍होंने इसे 14।5 लाख में खरीदा था। यह घोड़ा लगातार 19 रेस जीत चुका है। हालांकि यह घोड़ा मुंबई के रेसकोर्स में होने वाली दौड़ प्रतियोगिताओं में कभी नहीं दौड़ा है। इस घोड़े में इतनी सारी खूबियां है और शायद यही वह कारण है, जिसके चलते सलमान खान ने इस घोड़े के लिए 2 करोड़ तक का ऑफर दे डाला। लेकिन लगता है, 'भाईजान' को इस घोड़े का मालिक बनने का मौक नहीं मिलेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS