ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
विनोद मौर्या को फ़िल्म "ग़ज़ब क प्यार" से काफी उम्मीदें
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 6:39:40 PM
विनोद मौर्या को फ़िल्म "ग़ज़ब क प्यार" से काफी उम्मीदें

मुंबई। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


फ़िल्म ग़ज़ब क प्यार' का इंतज़ार अब ख़त्म हो चुका है। फ़िल्म 19 जनवरी से बिहार तथा झारखण्ड में रिलीज़ हो रही है। इस पर फ़िल्म के लीड ऐक्टर विनोद मौर्या ने कहा कि- यह मेरी पहली फ़िल्म है तो इस फ़िल्म के परफॉरमेंस से आगे के और कई रास्ते खुलेंगे। इसलिए इस फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। रिलीज़ की तारीख बहुत नजदीक आ चुकी है इसलिए फ़िल्म को लेकर उत्सुकता बढती जा रही है। बहुत सोच-समझकर- इस फिल्म को लिखा हूँ। आजकल अपने ही घर में लोग चैन से नहीं रह पाते और इस फिल्म में एक परिवार को दूसरे परिवार से जोड़ा गया गया है, ताकि समाज में एकता और प्यार को बढ़ावा मिले। फ़िल्म सामाजिक मुद्दे पर बनी है । इसमें दर्शको को पारिवारिक प्यार के साथ फुल कॉमेडी और फुल ऐक्शन देखने को मिलेगा। पारिवारिक तथा मनोरंजक है और सभी वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी। उम्मीद है की दर्शक कहानी को अपने आप से जोड़ पाएंगे और फ़िल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।
फ़िल्म के मुख्य कलाकार विनोद मौर्या, सौरभ गुप्ता, तृप्ति राजपूत परमार, दामिनी ठाकुर, हर्षिता श्रीवास्तव, पप्पू यादव, चंद्रकांत यादव, नज़र अब्बास आज़मी, सुनील चौधरी, अवकाश यादव, इला पांडेय, नीलम पांडेय इत्यादि हैं। फ़िल्म का निर्देशन रजनीश ने किया है। फ़िल्म ‘विश्वकेतु एंटरटेनमेंट प्रा. लि.’ के बैनर तले बनी है। इस फ़िल्म का डिस्ट्रीब्यूशन सरगम फ़िल्म्स कर रही है। इस फ़िल्म का पीआरओ संजना सिनेग्लोबल है। फ़िल्म का म्यूज़िक टीम फ़िल्म भोजपुरी ने लॉन्च किया है। गीतकार अजय वर्मा, चित बहाल अंजाना कवि तथा अनीश जहां अनीश ,सिंगर उदित नारायण, खुशबू जैन, अलका झा, रोहित रूद्र, रिशु सिंह तथा उज्जवल पांडे तथा संगीतकार अजय वर्मा हैं। कहानी विनोद मौर्या ने तथा डायलॉग प्रदीप गुप्ता ने लिखा है। कोरियोग्राफी रामदेवन, सागर खान तथा सरफराज खान ने की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS