ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
ऐसे मनाया सितारों ने दीपावली का जश्न
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 4:40:20 PM
ऐसे मनाया सितारों ने दीपावली का जश्न

 मुंबई,, (हिंस) । बालीवुड सितारों ने भी कल दीपावली का जश्न मनाया। बड़े पैमाने पर मुंबई में पार्टियां हुईं, जिसमें बालीवुड के सितारे जगमगाए। आमिर खान, अनिल कपूर, आदित्य चोपड़ा, सुभाष घई ने दीवाली पार्टियों का आयोजन किया। आमिर खान की पार्टी में मुकेश अंबानी से लेकर शाहरुख खान और अनिल कपूर तक कई सितारे पंहुचे। दंगल और सीक्रेट सुपर स्टार की टीमें भी आमिर खान के घर हुई पार्टी की रौनक बनी। अनिल कपूर ने अपने घर पर पार्टी दी, जिसमें शाहरुख खान भी शामिल हुए। अजय देवगन ने घर पर छोटी पार्टी रखी, जिसमें उनके परिवार के अलावा रोहित शेट्टी और गोलमाल के सितारे जगमगाए। 

सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपने नए घर में दीवाली पार्टी की, जिसमें सलमान खान का पूरा परिवार शामिल हुआ। सैफ अली खान के घर हुई पार्टी में सोहा अली, कुणाल खेमू, रणबीर और करिश्मा पंहुचे। आदित्य चोपड़ा ने अपने घर पर पार्टी दी, जिसमें परिणीती चोपड़ा, करण जौहर, रणबीर सिंह, पूनम ढिल्लों, चंकी पांडे और दीपिका आए। बच्चन परिवार ने सादगी के साथ दीवाली मनाई। जलसा में पूजा हुई और बच्चन परिवार दूसरी पार्टियों में शामिल हुआ। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन अनिल कपूर की पार्टी में पंहुचे। अक्षय कुमार ने अपने बंगले में दीवाली का जश्न मनाया, जिसमें फराह खान, चंकी पांडे पंहुचे। संजय दत्त और एकता कपूर ने दीवाली से एक दिन पहले ही अपने अपने घरों पर पार्टियों का आयोजन किया था। सुभाष घई की पार्टी में अनुपम खेर, महेश भट्ट, सतीश कौशिक, अनिल कपूर और जैकी श्राफ पंहुचे। 

हिंदुस्थान समाचार/अनुज

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS