मनोरंजन
पंजाबी गीत में नजर आयेगी गौहर खान
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2017 6:46:33 PM मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही पंजाबी गीत में नजर आयेंगी। गौहर खान ने एक पंजाबी गीत 'बेवफाई' में अभिनय किया है। अरविंद खैरा निर्देशित गीत का वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें गौहर अभिनेता अनुज सचदेवा के साथ नजर आ रही हैं। इसे बी पराक ने गाया है।
वर्ष 2015 में फिल्म 'ओ यारा एंवई एंवई लुट गया' के साथ पंजाबी फिल्म उद्योग में करियर की शुरुआत करने वाली गौहर ने कहा,''मैं अरभवद खैरा और बी पराक के साथ काम करना चाहती थी। इसके अलावा गीत पर शानदार प्रस्तुति की भी काफी गुंजाइश थी। मैं हमेशा कलाकार के रूप में अपनी क्षमताएं दिखाना चाहती हूं।''
खैरा ने फेसबुक पर गीत का लिंक पोस्ट करते हुए लिखा,''सदाबहार गीत'मन भरया' देने के बाद 'बेवफाई' के साथ बी पराक की वापसी। इसमें बेहद प्रतिभाशाली गौहर खान और अनुज सचदेवा हैं।''