बिज़नेस
शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट से, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों गिरे
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 12:10:01 PMमुंबई, (हिस)। हफ्ते के पहले दिन ही शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स, निफ्टी दोनों सूचकांक गिरे। सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई, वहीं निफ्टी भी 100 से ज्यादा अंकों से टूटा। निफ्टी अभी भी 10 हजार के स्तर से नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भी बाजार में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई थी।