बिहार
रुद्र महायज्ञ को लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे संग निकाली भव्य कलश यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2018 5:35:51 PM
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
सदर प्रखंड के अमर छतौनी ब्रहमबाबा मंदिर परिसर में आयोजित शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याएं व महिलाएं कलश ले लालबेगिया घाट जाकर जलबोझी की। इसके बाद कलश यात्रा लालबेगिया घाट, संत पुर, भरौलिया, रूपडीह, बड़कुरवा व अमर छतौनी होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में एक दर्जन घोड़े,हाथी व गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल था। श्रद्धालु श्रद्धा व भक्ति के साथ नाचते-गाते यज्ञ स्थल की ओर बढ़ते रहे। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारे से भी माहौल गुंजायमान हो रहा था। यज्ञस्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्य व पुरोहितों ने यज्ञ का विधिवत शुभारंभ कराया। वहीं 22 फरवरी को नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा, जबकि 23 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ समिति के अरुण सिंह, रवीन्द्र प्रसाद यादव,ध्रुव राय व रणबहादुर आदि ने बताया िक इस दौरान भगवान शिव व अन्य देवी-देवताओं की मूिर्त की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बता दें कि यज्ञ के मुख्य यज्ञमान रामएकबाल सिंह व आचार्य अमरेन्द्र पांडेय व आदित्य नारायण तिवारी हैं। इस भव्य कलश यात्रा में इंदरदेव यादव, सुनील कुमार,अनिल कुमार यादव, कल्याण यादव, मिंटू सिंह, सुधीर यादव, सोनू यादव, िवजय सिंह, मनोज सिंह, भोला कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।